55. नुकसानी पर प्रभाव डालने वाला शील 

Author: | Date: 2022-12-03 21:47:46

55. नुकसानी पर प्रभाव डालने वाला शील -- सिविल मामलों में यह तथ्य कि किसी व्यक्ति का शील ऐसा है जिससे नुकसानी की रकम पर, जो उसे मिलनी चाहिए प्रभाव पड़ता है, सुसंगत है। स्पष्टीकरण -- धारा 52, 53, 54 और 55 में “शील" शब्द के अन्तर्गत ख्याति और स्वभाव दोनों आते हैं, किन्तु धारा 54 में यथा उपबंधित के सिवाय केवल साधारण ख्याति व साधारण स्वभाव का ही न कि ऐसे विशिष्ट कार्यों का, जिनके द्वारा, ख्याति या स्वभाव दर्शित हुए थे, साक्ष्य दिया जा सकेगा।