48. अधिकार या रूढ़ि के अस्तित्व के बारे में रायें कब सुसंगत हैं

Author: | Date: 2022-12-03 21:22:28

48. अधिकार या रूढ़ि के अस्तित्व के बारे में रायें कब सुसंगत हैं -- जबकि न्यायालय को किसी साधारण रूढ़ि या अधिकार के अस्तित्व के बारे में राय बनानी हो, तब ऐसी रूढ़ि या अधिकार के अस्तित्व के बारे में उन व्यक्तियों की रायें सुसंगत हैं, जो यदि उसका अस्तित्व होता तो संभाव्यतः उसे जानते होते। स्पष्टीकरण -- “साधारण रूढिया अधिकार” के अंतर्गत ऐसी रूढ़ियाँ या अधिकार आते हैं जो व्यक्तियों के किसी काफी बड़े वर्ग के लिए सामान्य हैं।

दृष्टांत

किसी विशिष्ट ग्राम के निवासियों का अमुक कूप के पानी का उपयोग करने का अधिकार इस धारा के अर्थ के अन्तर्गत साधारण अधिकार है।