27. अभियुक्त से प्राप्त जानकारी में से कितनी साबित की जा सकेगी 

Author: | Date: 2022-12-03 20:05:55

27. अभियुक्त से प्राप्त जानकारी में से कितनी साबित की जा सकेगी -- परन्तु जब किसी तथ्य के बारे में यह अभिसाक्ष्य दिया जाता है कि किसी अपराध के अभियुक्त व्यक्ति से, जो पुलिस ऑफिसर की अभिरक्षा में हो, प्राप्त जानकारी के परिणामस्वरूप उसका पता चला है, तब ऐसी जानकारी में से, उतनी चाहे वह संस्वीकृति की कोटि में आती हो या नहीं, जितनी एतद्वारा पता चले हुए तथ्य से स्पष्टतया संबंधित है, साबित की जा सकेगी।