20. वाद के पक्षकार द्वारा अभिव्यक्त रूप से निर्दिष्ट व्यक्तियों द्वारा स्वीकृतियाँ

Author: | Date: 2022-12-03 07:15:56

20. वाद के पक्षकार द्वारा अभिव्यक्त रूप से निर्दिष्ट व्यक्तियों द्वारा स्वीकृतियाँ -- वे कथन, जो उन व्यक्तियों द्वारा किए गए हैं जिनको वाद के किसी पक्षकार ने किसी विवादग्रस्त विषय के बारे में जानकारी के लिए अभिव्यक्त रूप से निर्दिष्ट किया है, स्वीकृतियाँ हैं।

दृष्टांत

यह है कि क्या क द्वारा ख को बेचा हुआ घोड़ा अच्छा है। ख से क कहता है कि “जाकर ग से पूछ लो, ग इस बारे में सबकुछ जानता है"। ग का कथन स्वीकृति है।