दृष्टांत
(क) ख को पीटकर उसकी हत्या करने का क अभियुक्त है। क या ख या पास खड़े लोगों द्वारा जो कुछ भी पिटाई के समय या उससे इतने अल्पकाल पूर्व या पश्चात् कहा या किया गया था कि वह उसी संव्यवहार का भाग बन गया है, वह सुसंगत तथ्य है। (ख) क एक सशस्त्र विप्लव में भाग लेकर, जिसमें संपत्ति नष्ट की जाती है, फौजों पर आक्रमण किया जाता है और जेलें तोड़कर खोली जाती हैं। भारत सरकार के विरुद्ध युद्ध करने का अभियुक्त है। इन तथ्यों का घटित होना साधारण संव्यवहार का भाग होने के नाते सुसंगत है, चाहे क उन सभी में उपस्थित न रहा हो। (ग) क एक पत्र में, जो एक पत्र-व्यवहार का भाग है, अन्तर्विष्ट अपमान-लेख के लिए ख पर वाद लाता है। जिस विषय में अपमान-लेख उद्भूत हुआ है, उससे संबंध रखने वाले पक्षकारों के बीच जितनी चिट्ठियाँ उस पत्र-व्यवहार का भाग हैं जिसमें वह अंतर्विष्ट हैं, वे सुसंगत तथ्य हैं, चाहे उनमें वह अपमान लेख स्वयं अन्तर्विष्ट न हो। (घ) प्रश्न यह है कि क्या ख से आदिष्ट अमुक माल क को परिदत्त किया गया था। वह माल, अनुक्रमशः कई मध्यवर्ती व्यक्तियों को परिदत्त किया गया था। हर एक परिदान सुसंगत तथ्य है।6. एक ही संव्यवहार के भाग होने वाले तथ्यों की सुसंगति
Author: | Date: 2022-12-02 13:17:20


You Can give your opinion here