22. दस्तावेजों की अन्तर्वस्तुं के बारे में मौखिक स्वीकृतियां कब सुसंगत होती हैं 

Author: | Date: 2022-12-03 19:52:56

22. दस्तावेजों की अन्तर्वस्तुं के बारे में मौखिक स्वीकृतियां कब सुसंगत होती हैं -- किसी दस्तावेज की अन्तर्वस्तु के बारे में मौखिक स्वीकृतियां तब तक सुसंगत नहीं होती, यदि और जब तक उन्हें साबित करने की प्रस्थापना करने वाला पक्षकार यह दर्शित न कर दे कि ऐसी दस्तावेज की अंतर्वस्तुओं का द्वितीयक साक्ष्य देने का वह एतस्मिन् पश्चात दिए हुए नियमों के अधीन हकदार है, अथवा जब तक पेश की गई दस्तावेज का असली होना प्रश्नगत न हो।